सरकार जल्द लागू करेगी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था, दूर-दराज तैनात शिक्षकों में बढ़ी चिंता
सरकार जल्द लागू करेगी शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था, दूर-दराज तैनात शिक्षकों में बढ़ी चिंता बेसिक शिक्षा विभाग अब शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने जा रहा है । विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मोबाइल ऐप या वेब पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया जाएगा। इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी ज़ोरों पर है, लेकिन इससे शिक्षकों में चिंता और असंतोष बढ़ गया है। विशेष रूप से वे शिक्षक जो घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर दूसरे जिलों में वर्षों से तैनात हैं , उनके लिए यह नई व्यवस्था एक और बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है। कई विद्यालय सुदूर ग्रामीण इलाकों में हैं जहाँ सड़क, नेटवर्क और परिवहन की सुविधा बेहद सीमित है। शिक्षकों को रोज़ लंबी दूरी तय करनी पड़ती है — कभी कीचड़ भरे रास्तों से, तो कभी बारिश और जलभराव के बीच से होकर। ऐसे में हर दिन मोबाइल ऐप से उपस्थिति दर्ज करना न केवल कठिन है, बल्कि कई बार तकनीकी रूप से असंभव साबित हो रहा है। ऐप में दिए गए अनुपस्थित रहने के कार...